E Shram Card List 2025: ई श्रम कार्ड लिस्ट जारी, यहाँ से नाम चेक करें

भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों श्रमिकों को एकजुट करने के लिए और इन्हें सामाजिक सुरक्षा देने के लिए ई-श्रम कार्ड योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत जो लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं इनका नाम एक आधिकारिक लिस्ट में दर्ज होता है जिसे ई-श्रम कार्ड लिस्ट के नाम से जाना जाता है।

इस साल जिन श्रमिकों को योजना के तहत लाभ मिलेगा इसकी लिस्ट को अब अपडेट किया जा चुका है। इस प्रकार से पात्र लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत फायदा मिलेगा। अगर आपने भी अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं तो यह लेख आपको पढ़ना चाहिए।

आज इस आर्टिकल में हम आपको ई-श्रम कार्ड के बारे में बताएंगे और साथ ही यह जानकारी भी देंगे कि कैसे आप इस योजना की लाभार्थी सूची को चेक कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ई-श्रम कार्ड योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट को चेक करके कैसे आप सरकार से हर महीने वित्तीय मदद और दूसरी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

E Shram Card List 2025

ई-श्रम योजना भारत सरकार की एक काफी बड़ी पहल है जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए आरंभ की गई है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जाता है। इस प्रकार से फिर मजदूरों को इनकी जरूरत के हिसाब से सरकार सरकारी योजनाओं का लाभ देती है।

जानकारी दे दें कि ई-श्रम कार्ड योजना के तहत मजदूरों को एक ई-श्रम कार्ड मिलता है जिसमें 12 अंकों का यूनिक यूएएन नंबर दिया गया होता है। इस प्रकार से इसमें मजदूर की योग्यता, कौशल और नौकरी जैसी जरूरी जानकारी लिखी होती है।

जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें सरकार की तरफ से स्वास्थ्य बीमा, आपातकालीन सहायता और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के साथ-साथ स्वास्थ्य बीमा भी उपलब्ध कराया जाता है। इसी प्रकार से हर महीने ई-श्रम कार्ड धारक व्यक्ति को 1000 रूपए की धनराशि मिलती है और साथ ही वृद्धावस्था में 3000 रूपए की पेंशन मिलती है।

ई श्रम कार्ड लिस्ट का उद्देश्य

ई-श्रम कार्ड लिस्ट को जारी करने के पीछे सरकार का मुख्य रूप से यही उद्देश्य है कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का राष्ट्रीय स्तर पर डाटा तैयार किया जाए। इसका यह लाभ होगा कि श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सीधे तौर पर मिल जाएगा।

इसके अलावा सरकार मजदूरों को आकस्मिक दुर्घटना, बीमारी या मृत्यु की स्थिति में भी आर्थिक रूप से मदद करना चाहती है। इस तरह से ई-श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार को यह निर्णय लेने में आसानी होती है कि किस क्षेत्र में कितनी योजनाएं चलाई जाएं ताकि गरीब लोगों का भला हो सके।

ई श्रम कार्ड लिस्ट के लाभ

जिन श्रमिक व्यक्तियों का नाम ई-श्रम कार्ड लिस्ट में शामिल होता है इन्हें इसके अंतर्गत बहुत से फायदे मिलते हैं जैसे –

  • ई-श्रम कार्ड लिस्ट में नाम होने पर श्रमिकों को सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता मिलती है।
  • दुर्घटना बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए तक का बीमा कवर भी मिलता है।
  • वृद्धावस्था पेंशन का लाभ भी मिलता है जोकि हर महीने 3000 रूपए का रखा गया है।
  • कौशल विकास योजनाओं के तहत रोजगार प्रशिक्षण मुफ्त में मिलता है।
  • स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं का सीधे लाभ मिलता है और सरकारी सब्सिडी भी कई योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त होती है।

ई श्रम कार्ड लिस्ट के लिए पात्रता मानदंड

ई-श्रम कार्ड लिस्ट के लिए सरकार ने कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की हैं जिनके बारे में हम नीचे बता रहे हैं –

  • आवेदनकर्ता की उम्र 16 साल से लेकर 59 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति किसी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो जैसे कि घरेलू मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला चलाने वाले, बोझा ढोने वाले आदि।
  • श्रमिक का बैंक में खाता होना चाहिए ताकि योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सके।

ई श्रम कार्ड लिस्ट को कैसे चेक करें?

यदि आप ई-श्रम कार्ड लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो इसके अंतर्गत आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना है –

  • सर्वप्रथम आपको ई-श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाना है जो eshram.gov.in है।
  • अब आपको यहां पर ऑलरेडी रजिस्टर्ड अपडेट का विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने दूसरा पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी जन्मतिथि और अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है।
  • फिर आगे आपको कैप्चा कोड लिखकर जनरेट ओटीपी के बटन को दबा देना है।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे आपको सही से दर्ज करने के बाद सबमिट का बटन दबाना है।
  • यहां अब आपके सामने ई-श्रम कार्ड लिस्ट खुल जाएगी।
  • अब आप इस सूची में अपना नाम अपना देख सकते हैं।

FAQs

क्या ई-श्रम कार्ड को देश के सभी राज्यों में मान्यता प्राप्त है?

जी हां यह योजना हमारे पूरे देश में लागू है और सभी राज्यों के श्रमिक इसका फायदा ले सकते हैं।

यदि मेरा नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या मेरा ई-श्रम कार्ड नहीं बनेगा?

सूची में नाम ना होने की स्थिति आपको अपना स्टेटस चेक करना चाहिए यदि आवेदन रद्द हो गया है तो आप फिर से पंजीकरण कर सकते हैं।

क्या ई-श्रम कार्ड धारक को बैंक से लोन मिल सकता है?

जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें सरकार की तरफ से कुछ सरकारी योजनाओं के तहत लोन की सुविधा मिलती है लेकिन यह पूरी तरह से नियमों पर निर्भर होता है।

Leave a Comment